Skip to main content

Knowledge in Physics is older than Classical Physics of Newton (PART I ;HINDI )



Knowledge in Physics is older than Classical Physics of Newton (PART I ;HINDI )

न्यूटन  कालीन भौतिकी को प्राचीन भौतिकी (Classical Physics)कहा जाता है।  प्रागैतिहासिक वैदिक साहित्य में भौतिकी के सूत्र यहां वहां बिखरे हुए आपको मिल जाएंगे। 

यांत्रिकी के नियम (Laws Of Mechanics ),क्रिया -प्रतिक्रिया (action -reaction )तथा गुरुत्वाकर्षण संबंधी नियमों के अलावा क्वांटम यांत्रिकी की झलक भी यहां मौजूद है। 

इसी झलक को देखकर क्वांटम यांत्रिकी के कर्णधार वाइनर हाइजनबर्ग ने कहा था :भारतीय दर्शन पर विमर्श के पश्चात मुझे अब क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांत भूतहा और उतने अजूबे और वायुवीय नहीं ही लगते हैं। 

याद रहे इलेक्ट्रॉन के आविष्कार और इसके बाद की भौतिकी को आधुनिक भौतिकी (Modern Physics )की संज्ञा दी गई है।  क्वांटम मैकेनिक्स  का अनिश्चय -वाद ,अनिश्चितता का सिद्धांत (Uncertainty Principal )इसके बाद की खोज रही है।इसके तहत ही ऐसी उद्भावनाएँ प्रकट हुईं हैं :जिन्हें हम द्रव्य की मूलभूत कणिकाएं ,बुनियादी कण माने बैठे थे ,न ही वे बुनियादी हैं न कण। महज तरंगें हैं प्रायिकता (Waves of probability )की। 

इन कथित कणिकाओं का बोध हमारे संज्ञान में नहीं आ सकता न ही हमारे अधुनातन कण टोही और अन्य युक्तियाँ इनका सही सही जायजा ले पा रहीं हैं। 

God Particle (एक किस्म का बोसॉन कण जो द्व्यमान युक्त कणिकाओं के भार के लिए उत्तरदाई समझा जाता है )Holy Grail Of Physiccs ही बना हुआ है। 

भारतीय दर्शन की ओर  लौटते हैं देखतें हैं यहां क्या क्या किस स्वरूप में बिखरा हुआ है। 

क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Physics ):   

भारतीय मनीषी कणाद तत्वों को  स्पर्श्य (palpable )कहते हैं।ऐसे ही सूक्ष्मतर तात्विक अवयव को ,आपने परम -अणु कहा है। परम माने द्रव्य या पदार्थ का वह अंश absolute हिस्सा जिसका और आगे विभाजन करने पर तत्व अपने गुणधर्म खो बैठता है। अणु यहां एटम के लिए आया है। 

आपका ग्रन्थ वैशेषिका इसकी चर्चा करता है. ऐसी ही अन्य अवधारणाएं यहां आपको मिलेगीं जिन्हें बूझकर हाइजनबर्ग आनंदाभूति में उतर गए थे। 

धर्म विशेष प्रसूदात  

कणाद के अनुसार द्रव्य का उसके कणों  का यह बुनियादी स्वभाव है वह अपने जैसे अन्य कणों  के साथ interact करता है परस्पर अनुक्रिया करते हैं पदार्थ के कण। 
पदार्थ कहा ही उसे जाता है जो समान धर्मी पदार्थ को प्रभावित करे उस पर किसी प्रकार का प्रभाव (बल क्षेत्र )डाले। उसे अपने दायरे में ले ले। एक अदृश्य गुरुत्व डोर से बाँध ले। 

According to Sage Kanaada matter particles (material particles )interact with other particles due to their inherent nature .

यतेभ्युदयनि :श्रेयससिद्धि  :| 

पदार्थ के कणों  का गुणधर्म है नियति है वह सबसे स्थिर स्थिति हासिल करने के प्रयास में न्यूनतम ऊर्जा हासिल करने को उतावले रहते हैं। 

It is the property of the particle to develop and attain the final state i.e the state of minimum free energy .

कार्य -कारण संबंध 

 कारणाभावात कार्यभाव :| 

न तु  कार्यभावात् कारणभाव : || 

There is no effect possible without a cause .But absence of effect does not mean the absence of cause .

कारण  के बिना कार्य संपन्न नहीं हो सकता। लेकिन कार्य का अभाव कारण की सत्ता का अभाव नहीं है। विज्ञान की भाषा में इसे यूं समझा जा सकता है जिन्हें हम सुपर हेवी एलिमेंट्स कहते हैं। उनके भविष्य में होने ,उनकी इज़ -नैस  की प्रागुक्ति की जा चुकी है। वह हैं अभी भी  लेकिन अदृश्य ,अव्यक्त रूप में हैं ऊर्जित अवस्था में है। विरलीकृत पदार्थ हैं फिलाल ये अति -भारी कण  । 

यही ऊर्जा सांद्र रूप होने पर सुपर हेवी तत्व रूप में प्रकट हो जायेगी । 

अध्यात्म की भाषा में अव्यक्त यानी निर्गुण -निराकार (immpersonal form of God )से ही सगुण -साकार(personal form of God ) विश्व की सृष्टि हुई है। पुन : इसका विलय एक अवधि के बाद उसी अव्यक्त में हो जाएगा। ऊर्जा और द्रव्य का ये बना बनाया खेल है. 

(ज़ारी )

Comments

Popular posts from this blog

Pollution putting million of infants at risk of brain damage, UNICEF says

(CNN) Almost 17 million infants worldwide are breathing toxic air, potentially affecting their brain development, according to a UNICEF  report  published Wednesday. More than two-thirds of the affected infants -- over 12 million -- live in South Asia and are exposed to pollution six times higher than recommended limits. Particulates in pollution can damage brain tissue and impair cognitive development, the report states, with potential lifelong consequences. Air pollution is one of the biggest threats to child health globally. Pneumonia claims  920,000 children  under the age of 5 every year, and the risk is greatest for those under the age of 1. Damaging infant brains The brain undergoes critical growth in the first 1,000 days of life,   forming foundational neural connections in this stage. Exposure to air pollution during this time can therefore impact development, the report states. Breathing in Delhi air equivalent to smok...

Climate change is already here, and heat waves are having the biggest effect, report says By Nina Avramova, CNN Updated 6:31 PM ET, Wed November 28, 2018

(CNN) Climate change is here and affecting our health, with extreme heat in particular also having effects on productivity, food supply and disease transmission, a new global report finds. More people than ever are vulnerable to heat exposure globally, and numbers are rising, according to The Lancet Countdown on Health and Climate Change  report  by an international group of researchers, published Wednesday. It comes just days after climate reports from the US government and the United Nations said that greater action on climate change is needed, with the UN report showing that in  2017 , the highest levels of carbon were emitted globally. Older people in Europe and the Eastern Mediterranean are most vulnerable because of larger aging and urban populations there. The latest report estimates that 42% of over-65s in Europe and 43% in the the Eastern Mediterranean are already vulnerable to heat exposure; 38% of this group is vulnerable in Africa and 34% ...

The Sanskrit word Karma means "actions" and refers to fundamental eternal( Hindu) principle that one's moral actions have unavoidable and automatic effects on one's fortunes in this life and here after i.e conditions of re -birth in the next .(HINDI ALSO )

कर्म प्रधान विश्व करि राखा ,जो जस करहि सो तस ही  फल चाखा  कर्म का संस्कृत में शाब्दिक अर्थ है हमारे द्वारा किये गए काम।  The Sanskrit word Karma means "actions" and refers to fundamental eternal( Hindu) principle that one's moral actions have unavoidable and automatic effects on one's fortunes in this life and here after i.e conditions of re -birth in the next . कार्मिक सिद्धांत मूल सनातन सिद्धांत रहा है भारत धर्मी समाज का  जिसके अनुसार हमारे द्वारा  किये अच्छे बुरे कर्म अपना अच्छा या बुरा प्रभाव ज़रूर छोड़ते हैं। ये कर्म हमारे भाग्य का निर्धारण न सिर्फ इस जन्म में बल्कि हमारे शरीर छोड़ने के बाद आगे मिलने वाले जन्मों में भी करते हैं। इनके असर से बचा नहीं जा सकता।  कर्म किसी भाग्य या हाथ की लकीरों का नाम नहीं है हमारे ही पूर्व जन्मों का सहज परिणाम है जो हमें आगे पीछे मिलता रहता है.इसीलिए कहा गया है : कर्म गति टारै  नाहिं  टरै , मुनि वशिष्ठ से पंडित ग्यानी ,   सिधि(सोच ) के लगन धरी...